पपीता खाकर क्या क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:36

Diet tips: पपीते के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, एक्सपर्ट ने माना-जहर जैसा होता है असर :-

नींबू के साथ न खाएं पपीता

पपीता और नींबू का एक साथ सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। यदि आप सलाद में पपीता खाते हैं तो इसमें नींबू का रस न डालें। इससे यह जहरीला हो सकता है। नींबू और पपीता एक साथ खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर असंतुलित हो सकता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। इसलिए भूलकर भी पपीता और नींबू का एक साथ सेवन न करें।

दही के साथ न खाएं पपीता

पपीते की तासीर गर्म जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खाए हैं, तो एक या दो घंटे बाद ही दही का सेवन करें। ठंडे और गर्म का यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं

संतरा के साथ न खाएं पपीता

नींबू की तरह संतरा भी खट्टा होता है। फ्रूट सलाद में संतरा और पपीता एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। यह जहर जैसा असर कर सकता है और आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इसलिए पपीते के साथ संतरे का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।

टमाटर के साथ न खाएं पपीता

पपीते और टमाटर का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन जहरीला साबित हो सकता है। इसलिए पपीता और टमाटर एक साथ नहीं खाना चाहिए।

कीवी के साथ न खाएं पपीता

कीवी एक खट्टा फल माना जाता है। पपीते का साथ कीवी खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए कभी भी इन दोनों फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info